जामुड़िया - कुनुस्तोरिया कोलियरी के समीप ईसीएल दवारा बनाये गये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानीय ईसीएल और गैर ईसीएल कर्मी के महिला एवं पुरुष मिलकर अचानक स्वास्थ्य केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया.
विरोध प्रदर्शन कर रहे महिलाओं एवं पुरुषों का आरोप है कि कुछ दिनो पहले इस स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत डॉक्टर मोदीपा बनर्जी का तबादला किसी और जगह पर कर दिया गया. वर्तमान समय में कार्यरत डॉक्टर के द्वारा इन लोगों को इलाज की सुविधाएं प्राप्त नहीं हो रही है. इसी के विरोध में उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है, वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को ईसीएल के स्वास्थ्य केंद्र पर हुए प्रदर्शन पर कुनुस्तोरिया कोलियरी में कार्यरत श्रमिकों का भी कहना है कि डॉक्टर मोदीपा बनर्जी एक अच्छी डॉक्टर हैं, उन्हें अचानक कुनुस्तोरिया कोलयरी के स्वास्थ्य केंद्र से क्यों हटाया जा रहा है, जबकि उनके इलाज से किसी श्रमिकों को किसी प्रकार की कोई आपत्ति या असुविधा अब तक नहीं हुई तो अचानक इस तरह का फैसला क्यों लिया जा रहा. कुनुस्तोरिया कोलयरी में कार्य कर रहे श्रमिक भी नहीं चाह रहे हैं कि डॉक्टर मोदीपा बनर्जी को कुनुस्तोरिया कोलियरी इलाके से हटाया जाए .ज्ञात हो कि डॉक्टर मोदीपा बनर्जी फिलहाल कुछ दिनों से छुट्टी पर हैं .उनकी जगह पर कुनुस्तोरिया कोलियरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनकी जगह पर दूसरे डॉक्टर इलाज करने के लिए आ रहे हैं. छुट्टी पर जाने से पहले डॉ मोदीपा बनर्जी कुनुस्तोरिया एरिया क्षेत्र के कुनुस्तोरिया कोलयरी, बेलबाद कोलियरी, परसिया कोलियरी एवं नॉर्थ सियारसोल कोलियरी में अपनी चिकित्सा सेवा दे रहे थी. वहीं इस सम्बन्ध में कनुस्तोरिया कोलियरी के एजेंट अमित कुमार का कहना है कि उनका तबादला के आदेश आ गया है लेकिन फिलहाल यह बीमार होने के कारण छुट्टी पर है.


0 टिप्पणियाँ