दुर्गापुर में दस दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड फेयर की शुरुआत .. (हेडिंग)

मेला में सात देशों के लगे है 160 स्टाल


दुर्गापुर को विकसित करने के क्षेत्र में सभी का सहयोग जरूरी: एसडीएम 





दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के गांधी मोड़ मैदान में दुर्गापुर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं सीसीजी मार्केटिंग एवं सर्विस की ओर से 10 दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर (आईआईजीटीएफ) शुरू की गई. अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर का उद्घाटन समारोह के दौरान दुर्गापुर के महकमा शासक डॉक्टर सौरभ चटर्जी, पांडेश्वर विधानसभा केंद्र के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, अड्डा के वाइस चेयरमैन कवि दत्त, नगर निगम की प्रशासक श्रीमती अनिंदिता मुखर्जी, प्रशासक मंडली सदस्य राखी तिवारी, धर्मेंद्र यादव, दीपंकर लाहा, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष रामा प्रसाद हालदार, व्यवसाई चंदन दत्त, सहित कई जाने-माने उद्योगपति मौजूद थे. ट्रेड फेयर का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया. ट्रेड फेयर में देश के अलावा थाईलैंड ,बांग्लादेश, मलेशिया, दुबई ,अफगानिस्तान जैसे देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं . उक्त मेले में देश के 17 राज्यों जैसे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार ,दिल्ली ,कश्मीर , कर्नाटक, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब राजस्थान गुजरात इत्यादि राज्यों के कुल 160 स्टॉल लगाए गए है. महकमा शासक डॉक्टर चटर्जी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का ट्रेड फेयर दुर्गापुर में आयोजन करना शहर के लिए गर्व की बात है. दुर्गापुर शहर को औद्योगिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए सभी संसाधन मौजूद हैं. आने वाले 10 वर्षों में शहर को विकसित करने के दिशा में प्रशासनिक स्तर पर प्रयास शुरू किया गया है .इसके लिए सभी वर्ग का सहयोग जरूरी है. व्यवसायिक दृष्टिकोण से शहर के विकास करने के दिशा में दुर्गापुर चेंबर ऑफ कॉमर्स का योगदान सराहनीय है. मेला का समापन 27 फरवरी को की जाएगी. आयोजकों ने बताया कि ट्रेड फेयर पिछले 3 वर्षों से आयोजित किए जा रहे हैं. ट्रेड फेयर में वस्त्र परिधान, श्रृंगार परिधान, टेक्नोलॉजी, ड्राई फूड, फर्नीचर, स्टोन शो पीस, सहित सैकड़ों आकर्षक वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान