महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित खिचड़ी भोज में पहुंचे विधायक



 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड संख्या 12 निघा भट्टा पाड़ा के बनकाली शिव मंदिर के प्रांगण से कल महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गाजे बाजे के साथ एक शोभा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें हजारो की संख्या में इस कलशयात्रा मे भाग लिया था .यह कलशयात्रा वनकाली शिव मंदिर से शुरू होकर निघा इमली धौड़ा से होते हुए निघा बाँध तालाब से जल भरकर श्रीपुर फाड़ी, निघा सब एरिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाज़ार, राष्ट्रिय राजमार्ग दो होते हुए श्रीपुर मोड़ आजाद नगर होते हुए वापस वनकाली शिव मंदिर में जल को रखा गया था.रविवार को इसी क्रम में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया .इस खिचड़ी भोग का लाभ उठाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित हुए. वहीं मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह यहाँ पहुँच कर बाबा भोलेनाथ की पुजा अर्चना कर अपने हाथों से इस खिचड़ी भोग का वितरण किया .मौके पर नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, इस वार्ड के पार्षद राजु गोस्वामी, मृदुल चक्रवर्ती, कमिटी के अध्यक्ष उमेश पासवान ,सचिव शिवशंकर कर्मकार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता