सामडीह में दिदिर सुरक्षा कवच कार्यक्रम में मेयर ने सुनी लोगो की समस्या





सालानपुर-तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्य भर में चलाए जा रहे ''दिदिर सुरक्षा कवच'' अभियान के मद्देनजर रविवार आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने बाराबनी

विधानसभा क्षेत्र के सामडीह ग्रामपंचायत के गावों का दौरा किया एंव दिदिर सुरक्षा कवच कार्यक्रम के ताहत जनसभा में ग्रामीणों की समस्या को सुना। इस दौरान विधायक के साथ सालानपुर प्रखंड तृणमूल अध्यक्ष मो० अरमान, ब्लाक तृणमूल उपाध्यक्ष भोला सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की सुरुआत सुबह माँ मुक्ताचांडी मंदिर प्रांगन में पूजा अर्चना कर किया। जिसके बाद मेयर पंचायत के लोहाट गाँव पहुँचे जहाँ उन्होंने ने दुर्गा मंदिर परिषर में जनसभा में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना साथ ही तृणमूल कांग्रेस एंव दीदी के साथ बने रहने अपील की। जिसके बाद विधायक पहाड़गोड़ा प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान कई गांवों में दिदिर सुरक्षा कवच अभियान का प्रचार कर स्थानीय लोगो की समस्या को सुना। दोपहर में श्री उपाध्याय पार्टी कर्मी कविता बाउरी के घर भोजन कर कुछ देर विश्राम किया। बता दे कि दोपहर के बाद विधायक सामडीह पंचायत जाएंगे, सामडीह बाजार में एक पथ सभा करेंगे और फिर सामडीह दुर्गामंदिर परिषर सामुदायिक भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दिन के खत्म होने पर पार्टी कार्यकर्ता संग पार्टी के ही कार्यकर्ता उज्ज्वल सूत्रधार के घर रात का भोजन कर के विश्राम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता