रांनीगंज-गुरुवार से से पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी माध्यमिक की परीक्षाएं शुरू हो गई. रानीगंज के विभिन्न स्कूलों में माध्यमिक परीक्षा के सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर कड़े पुलिसिया इंतजाम के बीच माध्यमिक परीक्षार्थी परीक्षा देने छात्र पहुंचे .इस बार भी छात्रो से।छात्रायों की संख्या अधिक है. रानीगंज के बल्लभपुर स्तिथ रामगोपाल सर्राफ विद्यापीठ में मेन वेन्यू बनाया गया है ,जबकि आठ सब वेन्यू बनाए गए हैं .इस बार रानीगंज में 666 छात्र और 755 छात्राएं माध्यमिक परीक्षा दे रहे हैं . रानीगंज के अंजुमन उर्दू बालिका विद्यालय, मारवाड़ी सनातन विद्यालय, रानीगंज बॉयज हाई स्कूल,श्री दुर्गा विद्यालय में इस बार परीक्षा केंद्र को बनाया गया है ,जहां विद्यार्थियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने जीवन की पहली बड़ी परीक्षा दी . परीक्षा देने आए कुछ विद्यार्थियों से बात की तो उन्होंने कहा कि जीवन की सबसे पहली बड़ी परीक्षा देने के लिए वह तैयार है, इस परीक्षा के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. काफी तैयारी की है और उनको पूरी उम्मीद है कि इस परीक्षा में वह अच्छे अंको से उत्तीर्ण होंगे .आज फर्स्ट लैंग्वेज की परीक्षा थी जिसके लिए उनको पूरी उम्मीद है कि उनकी परीक्षा काफी अच्छी तरह से संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की है और ट्यूशन और घर में मिलाकर काफी तैयारी की है.


0 टिप्पणियाँ