सेंट चिश्ती स्कूल का वार्षिक समारोह हुआ सम्पन्न



रानीगंज- रानीगंज के हुसैन नगर इलाके स्थित सेंट चिश्ति स्कूल का वार्षिक समारोह सम्पन्न हुई . कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल दिलीप कुमार सेन ने बताया कि यह स्कूल 30 साल पुराना है, और यहां पर यह 13वां वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है .उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में डेढ़ सौ विद्यार्थी हिस्सा लिए. उन्होंने बताया कि वार्षिक कार्यक्रम के दौरान बच्चे ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं जिनसे उनके शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी हो. उन्होंने बताया कि उनके स्कूल का सिर्फ एक ही मकसद है कि बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके और बीते 30 वर्षों से स्कूल इसी मकसद को आगे रखकर काम करता आ रहा है. उन्होंने बताया कि इस वार्षिक कार्यक्रम में बच्चे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और उनका उत्साह देखते ही बनता है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नर्सरी के बच्चे देश भक्ति मूलक कार्यक्रम पेश कर रहे हैं तो वही कक्षा पांच के बच्चे भी कई ज्वलंत मुद्दे पर कार्यक्रम पेश कर रहे हैं, आठवीं कक्षा के बच्चे कोरोना के दौरान चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों ने जिस तरह से हमारी सेवा की थी उसे याद करते हुए एक कार्यक्रम पेश किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता