मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान बड़ा हादसा, नौ घायल




सालानपुर-सालनपुर थाना क्षेत्र के सबसे बड़े मेलों में से एक मुक्ताईचंडी मेला में रविवार रात मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान बड़ा हादसा हुआ, घटना में कुल 9 दर्शकों के घायल बताया जा रहा है। घायलों को आनन-फानन में मेला समिति एंव पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को छूटी दे दी गई, वही घटना में घायल एक महिला समेत दो बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बिषय में बताया जा रहा है कि रविवार रात मेला में में काफी भीड़ हो गयी थी। वही मैले में मौत का कुएं में बाइक स्टंट शो के दौरान बाइक सवार द्वरा स्टंट किया जा रहा था स्टंटबाजी के दौरान बाइक से नियंत्रण खो कर बाइक चालक नीचे गिर जाता है। जिसके बाद अनियंत्रित बाइक तेजी से घूरते हुये दर्शकों से जा टकराई। जिसमे महिला समेत बच्चे एंव अन्य लोग घायल हो गये। हालाकि को घायलों को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। घटना में मेले में भागदौड़ का माहौल बन गया , बताया जा रहा है की घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगो ने मौत के कुएं में तोड़-फोड़ भी किया। घटना के बाद आसनसोल दुर्गापुर के कुल्टी एसीपी, सालानपुर, बाराबनी, कुल्टी के थाना प्रभारी एंव भारी संख्या में पुलिस बल ने स्थिती को नियंत्रण किया। और कुछ समय बाद मेले को पुनः सुचारू कर लिया गया। वही घटना के बाद मौत के कुएं के शो को बंद कर दिया गया है साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता