आसनसोल : केएमडीए से आसनसोल नगर निगम में स्थापित किए गए दो अभियंताओं को लेकर भले ही पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने विरोध जताया हो। केएमडीए के इस कदम को उन्होंने आसनसोल नगर निगम के अधिकार को कम करने का साजिश बताया। लेकिन आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के पार्षद गुलाम सरवर ने केएमडीए के अभियंता कमल मंडल को नगर निगम के सुपरिटेंडेंट अभियंता और रविंद्र नाथ भट्टाचार्य को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाए जाने पर खुशी जताया है। इसको लेकर उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र भी लिखा है।जिसमें उन्होंने कहा है कि आसनसोल में सुयोग्य अभियंताओं की कमी थी। केएमडीए से अभियंता को लाया गया है। यह बहुत खुशी की बात है।हमारी कामना है कि यह अभियंता इमानदारी पूर्वक आसनसोल को सुंदर और बेहतर शहर बनाने के लिए कार्य करें। वहीं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के जितने भी पंप हाउस हैं। वहां सिविल इंजीनियर को देखभाल करने के लिए भेजा जाता है। जबकि उन्हें इलेक्ट्रिक के विषय में कोई जानकारी नहीं है। यहां इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की कमी है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को भी केएमडीए से मंगवाया जाए।


0 टिप्पणियाँ