बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान के संदेश आम जनता को दे रहे हैं साइकिल चलाकर
आसनसोल-आसनसोल काली पहाड़ी के दो नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइकिल यात्रा के दौरान सड़क पर दिलीप भारत मलिक निवासी अहमदाबाद से मुलाकात के दौरान उन्होने बताया की वह 26 जनवरी 2022 को नागपुर से निकले थे .घर से पूरे देश की साइकिल में यात्रा करने के लिए दिलीप भारत मलिक ने कहा की देश के शहीदों को समर्पित यह साइकिल यात्रा आज के दिन हमारे देश के जवानों को पुलवामा में आंतकवादी ओं ने हमला कर शहीद कर दिया था उसी के दिन को पालन करते हुए कोलकाता से आगरा तक का सफर कर रहे हैं ताकि आम जनता को देश के जवानों के बलिदान एवं अभूतपूर्व योगदान के प्रति जनता को अवगत करा सकें साथ में हमारी लाडली बेटियों के प्रति जागरूकता का संदेश दे सकें हमारे देश के सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान, पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ वातावरण को करो सुरक्षित हमारे देश के नौजवानों को नशा मुक्त अभियान के तहत नौजवानों को जागरूक करना के तहत कई सारे कार्यक्रम चल रहे हैं हमने भी इस साइकिल में तिरंगा फहरा कर इस कार्य को करने का बीड़ा उठाया है और यह हमारी तीसरी साइकिल पर देश यात्रा है अमन शांति का संदेश देते हुए हम और भी आगे इस तरह का कार्य करते रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ