मुख्यमंत्री ममता और अनुव्रत का तस्वीर लटका कर कोर्ट परिसर में पहुंचा अनुव्रत मंडल का अनुगामी




आसनसोल : तृणमूल के दबंग नेता ममता बनर्जी के करीबी बीरभूम के जिलाध्यक्ष अनुव्रत मंडल से मिलने शुक्रवार को अनुव्रत का एक अनुगामी अपने गले में अनुव्रत मंडल और ममता बनर्जी के फोटो के साथ आसनसोल सीबीआई विशेष अदालत पहुंचा। मालूम हो कि शुक्रवार को अनुव्रत मंडल की सीबीआई के विशेष अदालत में पेशी थी। तब उनसे मिलने के लिए उनके एक अनुगामी रजत गोराई भी कोर्ट परिसर में पहुंचे। रजत गोराई बीरभूम जिले के दुबराजपुर के रहने वाले हैं और वे दुर्गापुर नगर निगम में कार्य करते हैं। वे अपने गले में अनुव्रत मंडल और ममता बनर्जी के फोटो के साथ अपने आईडेंटि कार्ड को भी गले में लटकाए थे। उनसे जब पूछा गया कि वह यहां क्यों आए हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि अनुव्रत मंडल बीरभूम का बाघ हैं और यह लोग बाघ के बच्चे हैं। इसलिए जहां बाघ जाएगा। वहां उनके बच्चे जरूर जाएंगे। क्योंकि वे अनुव्रत मंडल को स्नेह श्रद्धा और प्यार करते हैं। रजत गोराई ने कहा कि अनुव्रत मंडल बेकसूर हैं।सीबीआई उन्हें बेवजह फंसा रही है।आज उनकी जमानत याचिका मंजूर हो जाए। इसलिए वह मां तारा, घाधर बुढ़ी और चंद्रचूड़ मंदिर में पूजा अर्चना कर आए हैं।ताकि अनुव्रत मंडल को जमानत मिल जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता