दीदी के सुरक्षा कवच कार्यक्रम को लेकर तृणमूल के पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी ने जेके नगर इलाके का किया मैराथन दौरा



जेके नगर : पंचायत चुनाव को लेकर तृणमूल अपने लाभकारी योजनाओं को सामने रखकर प्रचार प्रसार में लग गई है। इसी क्रम में दीदी के सुरक्षा कवच कार्यक्रम के तहत जेमेरी ग्राम पंचायत इलाकेे में कुल्टी के पूर्व तृणमूल विधायक सह एडीडीए के उप चेयरमैन उज्जवल चटर्जी जेमेरी ग्राम पंचायत के विभिन्न इलाकों में कर्मियों के साथ बैठक किए जन सभा की एवं डोर टू डोर जाकर जनता से मिले। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना तथा कर्मियों को इसका निदान करने का निर्देश दिया। इनके साथ आसनसोल दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक तृणमूल के अध्यक्ष देव नारायण दास, रानीगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद नोनिया, युवा तृणमूल नेता संजीत मुखर्जी, रानीगंज पंचायत समिति के उपाध्यक्ष देवराज मिश्रा, आईएनटीटीयूसी नेता तपन मुखर्जी, पंचायत सदस्य विनोद हेला, पंचायत सदस्य सुनीता किस्कू, पुचू बनर्जी, कृपा शंकर मयूर, संजय यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उज्जवल चटर्जी जेके नगर 18 नंबर स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे वहां से पूजा अर्चना करने के बाद बेलियाबथान गांव इलाके में कई घरों में जाकर उनकी समस्याओं को सुना तथा राज्य सरकार की योजनाओं के विषय में बताया। इस दौरान उन्होंने बेलिया वतन के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके पश्चात वे मां का टांगा पहुंचेइसके पश्चात वे बांका डोंगा पहुंचे जहां आदिवासी जनता से उनकी समस्याओं से अवगत हुए वहां उन्होंने पंचायत सदस्य सुनीता किस्कू के घर पर भोजन किए। इसके पश्चात वे यह मेरी ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे वहां उन्होंने पंचायत प्रधान शिल्पी माजी से पंचायत इलाकों में हो रही समस्याओंको लेकर बात की तथा विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किए।

इसके पश्चात उन्होंने जेके नगर बाजार में एक जनसभा की जहां उज्जवल चटर्जी ने जनता को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 75 प्रकल्पो के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को कम से कम 15 प्रकल्पों का लाभ मिल रहा है। उन्होंने जनता से उन्हें हो रही समस्याओं को लेकर तृणमूल कार्यकर्ताओं सेबात करने को कहा। इसके अलावे जनसभा को देव नारायण दास, तपन मुखर्जी, संजीत मुखर्जी एवं अजीत महतो ने भी संबोधित किया। इसके पश्चात इन्होंने नीम क्या में एक जनसभा की इन्होंने निमचा इलाके में एक जनसभा की। जनसभा के बाद उज्जवल चटर्जी ने जेके नगर कोलियरी गेट स्थित केकेएससी कार्यालय में कर्मी सभा की जहां उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता