तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा



 जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित परसिया शिव मंदिर में बुधवार से आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में उत्कल समाज की ओर से एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया. यह कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो परसिया शिव मंदिर से शुरू होकर होकर शांति कोठी तक गई और वापस शांतिकोठी से वापस शिव मंदिर में पहुंची. इस शोभायात्रा में परसिया ग्राम पंचायत अध्यक्ष के साथ साथ पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष उदीप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उत्कल समाज के दुखि सम बेहरा ने बताया कि तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में आज कलश यात्रा शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, कल से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है. अंतिम दिन श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति किया जाएगा और उसी दिन प्रसाद वितरण के साथ साथ भंडारा का भी आयोजन किया गया है .इस मौके पर उत्कल समाज कमेटी के प्रभाकर प्रधान सुरजीत ,श्यामल टूटू जेना,संतोष कुमार ,हरि कृष्णा पाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता