संतोषी माता एवं बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य कलश यात्रा




आसनसोल : श्री श्री 108 हनुमद यज्ञ और मां संतोषी एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरुवार को एक विशाल शोभा और कलश यात्रा निकाली गई। इसका आयोजन नियामतपुर स्थित सूर्य शक्तिपीठ ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है। आज की शोभायात्रा नियामतपुर सूर्य मंदिर से शुरू होकर पूरे नियामतपुर क्षेत्र का परिभ्रमण कर छठ तलाब से जल लेकर पुनः सूर्य मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। इस मौके पर 108 से अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारत माता की झांकी भी दिखी। यात्रा में शामिल लोग ओम के झंडे के साथ तिरंगे झंडे भी लेकर चल रहे थे। यह यज्ञ सीता रामदास जी महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस मौके पर सीताराम दास जी ने  कहा कि यह यज्ञ समाजिक भाईचारा वैश्विक शांति समृद्धि के लिए की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा