जामुड़िया-गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के द्वारा तपसी इलाके में सरस्वती पूजा आयोजित करने वाले कमेटियों को सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में उपस्थित सर्वश्रेष्ठ 3 कमेटियों को स्मृति चिन्ह एवं बाकी सात कमेटियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया.कार्यक्रम में तपसी स्टूडेंट एकादश संघ को प्रथम पुरस्कार, नवरंग क्लब तपसी को द्वितीय एवं कुनुस्तोरिया कोलयरी सरकारी स्कूल पाड़ा को तृतीय पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर तपसी अंचल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष राजू मुखर्जी, पार्षद ज्योति सिंह, पश्चिम बंगाल प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष विकास मंडल,खालिद अंसारी सूरज मंडल बाबन चटर्जी के अलावा बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कर्मी पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहे.
इस मौके पर तपसी अंचल अध्यक्ष राजू मुखर्जी ने बताया कि इस वर्ष सरस्वती पूजा गणतंत्र दिवस के दिन ही मनाया गया. मैं बहुत ही अभार प्रकट करता हूं कि इस वर्ष तपसी इलाके में होने वाले सभी सरस्वती पूजा कमेटियों ने बहुत ही शांत ढंग से पूजा का आयोजन किया एवं मूर्ति विसर्जन भी बड़ी ही सादगी से किया गया.उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने के पीछे का मकसद है कि इलाके में जो भी लोग सरस्वती पूजा से जुड़े हुए हैं वह अगले वर्ष और भी अच्छे तरीके से सरस्वती पूजा का आयोजन करें.


0 टिप्पणियाँ