2 दिनों के भीतर बड़े अपराधी बस्ती से किए गए गिरफ्तार
प्रशासन ने बस्ती के लोगों के साथ की बैठक कर दिया निर्देश
दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के 20 नंबर वार्ड अंतर्गत भीरंगी चासी पाड़ा बस्ती ईलाका इन दिनों अपराध जगत में हिट लिस्ट में जाना जाने लगा है. तीन दिन पहले पांडूवा शूटआउट का मुख्य आरोपी सूरज सिंह की गिरफ्तारी के चौबीस घंटे के भीतर बंदूक एवं मैगजीन के साथ विकास रजक नामक युवक की गिरफ्तारी से प्रशासन के होश उड़ गए. बस्ती में अपराधिक गतिविधियां बढ़ता देख राजनीतिक एवं प्रशासन की ओर से शुक्रवार बस्ती में आपात बैठक बुलाई गई . जहां बस्ती के लोगों के साथ पुलिस ने अपराध नियंत्रण करने हेतु सहयोग की अपील की गई. पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि बस्ती में बाहरी लोगों के आगमन से अपराध बढ़ रहा हैं . बाहर राज्य बिहार, यूपी झारखंड, उड़ीसा से लोग बस्ती में आकर किराए पर मकान लेकर पनाह ले लेते है.एवम बड़े अपराध को अंजाम देकर आसानी से इलाका छोड़ देते है. अपराधियों का पहचान न मिलने से उन्हें पकड़ा काफी मुश्किल हो जाता है. बाहरी लोगों के बस्ती में रखने के पहले उक्त बाहरी लोग का नाम का सूची एवं उसका पहचान पत्र बस्ती को लोगो को संग्रह करना होगा. एवम नामो की सूची स्थानीय विवेकानंद क्लब के महेश महतो को मुहैया कराना होगा . जिससे बाहरी लोगो का लिस्ट प्रशासन के पास रहेगी. बाहरी लोगों का जानकारी संग्रह करने में पुलिस को सहयोग मिलेगी. बैठक में फाड़ी इंचार्ज मदन दत्ता, पूर्व बोरो चेयरमैन रामा प्रसाद हालदार सहित बस्ती के कई समाजसेवी मौजूद थे. क्लब के सचिव महेश महतो ने बताया कि चासी पाड़ा बस्ती शांति प्रिय इलाका है, यहां के लोग सब्जी की खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं ,पिछले कुछ दिनों से बाहरी लोगों का बस्ती में प्रवेश करने से बस्ती का शांति व्यवस्था खत्म हो रही है .इसके लिए प्रशासन की ओर से लगातार माइक लगा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. मौके पर तृणमूल के वार्ड अध्यक्ष निरंजन महतो सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय थे.

0 टिप्पणियाँ