रांनीगंज-रानीगंज के पूर्व विधायक रुणु दत्ता ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक को एक पत्र लिखा है .इस पत्र के जरिए उन्होंने रानीगंज में खाद एवं कीटनाशक की कालाबाजारी के मुद्दे पर उनका ध्यान आकर्षित किया है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि हाल ही में रानीगंज में 2300 पैकेट नकली कीटनाशक जब्त किए गए थे. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधीन रानीगंज थाना द्वारा एक अभियान चलाकर कीटनाशक के इन पैकेटों को किया गया था. उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि रानीगंज में किस तरह से नकली खाद ,कीटनाशक का व्यापार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है. उ सिर्फ इतना ही नहीं किसानों को खाद,कीटनाशक के पैकेट पर लिखे कीमत से ज्यादा मूल्य देकर खरीदना पड़ रहा है ,वहीं नकली खाद खरीदने से पैसे देकर भी किसानों को खेती में कोई फल नहीं मिल रहा है. इन सब चीजों के कारण किसान खेती से दूर होता जा रहा है और हतोत्साहित हो रहा है. पूर्व विधायक ने जिला शासक से गुहार लगाई कि वह इस तरफ खास तवज्जो दें और रानीगंज सहित पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में खाद,कीटनाशक की कालाबाजारी पर नकेल कसे.


0 टिप्पणियाँ