रांनीगंज-रानीगंज थाना के साइबर सेल की पुलिस ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने और बढ़ते साइबर अपराध से अवगत कराने के उद्देश्य से बुधवार को रानीगंज स्थित अंजुमन गर्ल्स हाई स्कूल और गांधी मेमोरियल स्कूल में छात्रायों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की शक्ति नाम की एक ट्रेनिंग टीम ने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सिखाया. इसके माध्यम से लड़कियों को पुलिस सहायता के लिए एक नंबर दिया गया, साथ ही उन्हें खुद की सुरक्षा करने का प्रशिक्षण भी दिया गया. रानीगंज थाना के साइबर क्राइम सेल के प्रभारी अधिकारी अफजल राजा ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से वर्तमान में साइबर क्राइम कैसे हो रहा है. साइबर क्राइम क्या है और इससे बचाव के तरीके क्या हैं. इन प्रशिक्षणों को प्राप्त कर छात्रायों में खुशी देखी गई . उन्होंने इस मौके पर आयोजित प्रश्नोत्तर शिविर में भाग लिया. इस प्रशिक्षण शिविर में महिला थाने की सब इंस्पेक्टर पियाली जाना व शक्ति सेल पदाधिकारी पोम्पा साहा विशेष रूप से उपस्थित थी.


0 टिप्पणियाँ