रानीगंज: रानीगंज के उज्ज्वल भविष्य और लोक कल्याण के लिए गुरुवार की संध्या रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स में रानीगंज सिटीजन फोरम द्वारा एक बैठक बुलाई गई.
इस बैठक में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज केसरी, रांनीगंज सिटीजन फोरम के अध्यक्ष प्रोफेसर रामदुलाल बोस, कन्हैया सिंह, गौतम घटक,राजेन्द्र प्रसाद खेतान एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इस बैठकी का मूल्य कारण रानीगंज को पुनः सब डिविजनल का दर्जा दिलाना है.
बैठक के दौरान रांनीगंज नगरपालिका के पूर्व चैयरमेन गौतम घटक ने कहा की, रानीगंज आज से 60 साल पहले सब डिविजनल था और हम रानीगंज के वासी यही चाहते हैं जो हमारा था वह हमें वापस कर दो. हमने मिलकर फैसला किया है की आने वाले 2 मार्च को हम सब मिलकर कोलकाता जाएंगे और राज्य के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन पत्र सौंपेंगे,कोई कारण वश मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई तो हम चीफ सिक्योरिटी या पर्सनल असिस्टेंट को ज्ञापन पत्र सौंप आयेंगे.
वयोवृद्ध संग़ठन के अध्यक्ष डॉ रामदुलाल बोस ने कहा की "रानीगंज को सब डिविजनल का दर्जा फिर से दिलाना ही होगा ,उसके बिना मैं शांति से मर भी नहीं पाऊंगा".
रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज केसरी ने कहा कि रानीगंज के साथ हमेशा पक्षपात हुआ है यहां सभी जानते हैं कि रानीगंज आज से 60 साल पहले सब डिविजनल था और इसी को मद्दे नजर रखते हुए हमने फिर से रानीगंज को सब डिविजनल का दर्जा दिलाने की मांग की है. इस आंदोलन में चेंबर ऑफ कॉमर्स रानीगंज के सिटीजन फोरम के साथ हमेशा खड़ा है.
वही कन्हैया सिंह ने कहा कि," सब लोगों ने अपनी अपनी बातें रखी और बहुत जरूरी भी है की जो रानीगंज को मिला हुआ था वो वापिस मिलने चाहिए मतलब रानीगंज को सब डिविजनल का दर्जा देना ही होगा.
उन्होंने कहा, ममता बनर्जी ने कहा था कि रानीगंज कभी भी धस सकता है पर हम सब जानते है की पिछले 10 साल से रानीगंज में कोई भी भू धसान का मामला दर्ज नहीं किया गया है,
सच तो यह है कि रानीगंज में अवैध कोयला की तस्करी कभी बंद ही नहीं हुई चाहे वो दस साल से पहले की बात हो या उसके बाद की. रानीगंज के लोगो के साथ इंसाफ नहीं हो रहा है,और आज जो हमने कदम उठाया है वो रानीगंज को सब डिविजनल दिलाने की लड़ाई तो है ही बल्कि अपनी जिंदगी की रक्षा की भी लड़ाई है. 2011 में सुना था की 2600 करोड़ की बड़ी राशि बैंक में पुनर्वास के लिए जमा है जिसमे से खाली 540 करोड़ ही इस्तेमाल हुआ है अगर बाकी इस्तेमाल किया जाए तो रानीगंज का भविष्य सुधार सकता है और धसान से प्रभावित लोगो को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी.
उन्होंने सभी संस्थाओं के प्रमुख से कहा की कि सभी अपनी तरफ से कुछ राशि जमा करें जिससे हमें 2 मार्च को कोलकाता जाने में मदद मिल सके, उहोने अपनी संस्था की तरफ से 5001/– रुपए देने का एलान किया .
राजेन्द्र प्रसाद खैतान ने कहा कि वर्षो से रांनीगंज सिटीजन्स फोरम इस शहर को महकमा शहर के रूप में परिणित करने की मांग कर रहा है,अब इस मांग को लेकर शहरवासी मुखर हो चुके है,इस मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के पास जाकर गुहार लगाएगी हमारी चीज हमे वापस करें. इस मांग को लेकर सभी को एक जुट होने की आवश्यकता है.
इस बैठक में रानीगंज के अलग– अलग संस्था के प्रमुख भी मौजूद थे. मौजूदा सभी संस्था के प्रतिनिधियो ने अपनी अपनी बातें रखी.



0 टिप्पणियाँ