कुल्टी-कुलटी इलाके में अवैध रूप से चल यही देशी शराब के ठेकों को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने कार्यवाही किया ।प. अवैध ठेकों पर अपना बल प्रयोग करते हुए तोड़फोड़ तो की ही है, वहीं अवैध रूप से ठेके चलाने वालों के ऊपर लाठियाँ भी बरसाई है, यहाँ तक की उन्होने पुरुष पुलिस ऑफिसर होकर महिलाओं को जानवरों के तरह लाठी डंडो से पिटाई की है, जिस पिटाई मे कई महिलाएं घायल हो गई हैं, साथ ही महिला सहित कई पुरुषों को हिरासत मे भी लिया है, पुलिस सूत्रों की अगर माने तो आबकारी विभाग पिछले कई दिनों से कुलटी इलाके मे अवैध रूप से चलाई जा रही देशी शराब के ठेकों की लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद उनपर आबकारी विभाग की टीम ने योजना बनाकर छापेमारी की जिस छापेमारी के दौरान देशी शराब के अवैध ठेके चलाने वालों ने अपकारी विभाग की छापेमारी टीम का विरोध शुरू कर दिया, उसी विरोध के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने उनको नियंत्रण करने के किये बल का प्रयोग किया, पर इस बल के प्रयोग के दौरान जो पुरुष अधिकारीयों ने महिलाओं के ऊपर जिस तरह लाठियाँ बरसाई हैं, उसको लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं,

0 टिप्पणियाँ