जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या चार स्थित बगान धौड़ा आदिवासी क्लब में रविवार को जामुड़िया जीवन ज्योती की और से एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 12 यूनिट रक्त संग्रह किया गया . यह रक्त संग्रह आसनसोल जिला अस्पताल डाक्टर के सहयोग से किया गया .इस मौके पर रक्त देने आये हुये लोग को इस वार्ड के पार्षद शेख शानदार ने प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया. इस दौरान सभी रक्त दाताओं के हौसले अफजाई करते हुए कहा कि रक्त की क्या महत्व है. यह कोरोना महामारी के समय मे लोगों को पता चला था. उस समय पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की और से रक्त की कमी को दूर करने के लिए हर इलाको मे इस केम्प का आयोजन किया गया था ताकि लोगों को समय पर ओर सही रूप से रक्त मिल सके. इस इलाके में प्रथम बार रक्त दान शिविर का आयोजन इस जीवन ज्योती संस्था के दवारा किये गये है, इनके दवारा दियें गये रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सकता है, ओर यह संस्था समय समय पर अपना समाजिक मुलक कार्य हमेशा करते रहते है, ओर आने वाले समय में इस मै आशा करता हूँ कि इस समाज के ओर भी बेहतर कार्य करेंगे. रक्त दान शिविर के मौके पर रोहनराम रजक, सलीम अंसारी, इन्द्रदेव पासवान, दिपनारायण नायक, भरत पासवान, ममुन रसीद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ