डीए की मांग पर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी




आसनसोल : बकाया डीए की मांग को लेकर आसनसोल कोर्ट परिसर में दूसरे दिन भी धरना आंदोलन चल रहा है. मंगलवार को  संग्रामी संयुक्त मंच की पहल पर कोर्ट परिसर में धरना आंदोलन किया गया।इस आंदोलन के जरिए उनकी मांग है कि बकाया डीए भुगतान किया जाए।हालांकि अदालत की कुछ आपातकालीन सेवाएं जारी रही। वहीं एक हड़ताल कारी भरत दास ने कहा कि  ​​यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सरकार की चेतावनी पर उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार राज्य सरकार केवल 1 दिन की हाजिरी काट सकती है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकती।जो चेतावनी दी गई है। वह कर्मचारियों में भय पैदा करने के लिए दी गई है।इससे कर्मचारी डरने वाले नहीं है।क्योंकि कम से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को प्रति महीना डीए नहीं दिए जाने के कारण ₹3000 कम भुगतान हो रहा है।भरत दास ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्थाई कर्मचारियों की संख्या कम है। अस्थाई कर्मचारियों से डीएम ऑफिस एसडीएम ऑफिस में कार्य करवाई जा रही है। हालांकि वे इस आंदोलन में हमारे साथ नहीं है लेकिन मन से वह हमारे साथ खड़े हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान