जामुड़िया --- कांग्रेस पार्टी के वयोवृद्ध नेता सम्पद उपाध्याय के निधन से कोयलांचल में शोक की लहर छाई गई. पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ्य चिकित्सा के अधीन था. वे 72 वर्ष की आयु में एक लंबी बीमारी के बाद रविवार दोपहर को अंतिम सांसें ली. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.इस अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा श्रमिक आंदोलन के साथ-साथ पार्टी के सभी कार्यक्रमों में उनकी सकारात्मक उपस्थिति हम सबों को सदैव याद आती रहेगी.उनका इस तरह से चले जाना कोयलांचल के लिए एक अपूरणीय क्षति है.जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परितोष बाउरी ने कहा की उपाध्याय जी कांग्रेश के हर आंदोलनों में सदैव तत्पर रहते थे. परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें मेरी यही प्रार्थना है. आईएनटीयुसी के श्रमिक नेता मुक्तिनाथ दुबे ने संपत उपाध्याय के निधन पर कहां की श्रमिक हितों की रक्षा के लिए लड़ने वाला एक योद्धा चला गया. अनगिनत आंदोलनों में उनकी सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका हम सबों को सदैव याद आती रहेगी. मंगलमय प्रभु उनको अपने श्री चरणों में उनको स्थान दें. कांग्रेस पार्टी के निंघा कार्यालय इंदिरा भवन में उनके पार्थिव शरीर को लाया गया, जहां सभी श्रमिक संगठन के नेताओं ने अश्रुपूरित नेत्रों से उनको अंतिम विदाई दी. कार्यक्रम के संचालक पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस के सचिव सोमनाथ चटर्जी ने कहा की उपाध्याय जी श्रमिकों के प्रति सहानुभूति रखने वाले नेताओं के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे. उनके बताए रास्ते पर चलकर हम सभी निघा अंचल में कांग्रेश के संगठन को मजबूत करेंगे. इस अवसर पर पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मोहम्मद शाकिर हुसैन, कांग्रेसी नेता मोहम्मद मिनाज, आसिफ खान, युवा कांग्रेस के नेता कुंदन शर्मा, मोहम्मद इम्तियाज , विभिन्न श्रमिक संगठन के नेता मंगल पांडे, बी .के सिंह, किशोर थर तथा सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ