रानीगंज गर्ल्स कॉलेज का वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न






रानीगंज - रानीगंज गर्ल्स कॉलेज का शीतकालीन वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को कॉलेज के मैदान में सम्पन्न हुआ.इस प्रतियोगिता में कुल 16 इवेंट में सैकड़ो छात्रो ने हिस्सा लिया . इस अवसर पर रांनीगंज के विधायक तापस बनेर्जी एवं रानीगंज थाना के प्रभारी सुदीप दास गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे .उन्होंने प्रतियोगीयो से कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में हार जीत कोई विशेष मायने नहीं रखता, प्रतियोगिता में शामिल होना एवं अपना शत-प्रतिशत मन लगा कर हिस्सा लेना ही जरूरी है. प्रत्येक छात्राओं को खेलकूद में अवश्य हिस्सा लेने की जरूरत है. विधायक तापस बनर्जी ने प्रतियोगियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पुरुष एवं महिलाएं सभी क्षेत्रों में बराबर है,चाहे खेल कूद का मैदान ही क्यों न हो. उन्होंने छात्राओं से कहा कि बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ खेलकूद में भी जरूर जागरूकता बढ़ाएं हिस्सा ले, इसमें भी केरियर बनने की संभावना बनी रहती है, एवं शरीर भी स्वस्थ रहता है.

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर छवि दे ने कहा की हम लोगों का प्रयास रहता है कि छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हीं खेलकूद के प्रति भी अभ्यास करवाया जाए एवं इस दिशा में खेल के कोच की भी व्यवस्था की गई है .वार्षिक कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, उनका हौसला देखकर हमें गर्व है. इवेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को पुरष्कृत किया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा