जामुड़िया: ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया के सभी वाहनों के मालिकों और चालकों के संगठन ड्राइवर एसोसिएशन के द्वारा रविवार को एक बैठक कुनुस्तोरिया कोलियरी के कैंटीन में किया गया.बैठक में उपस्थित संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि ईसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया में वाहनों को लेकर जो नियम लागू है, उसी नियम पर कुनुस्तोरिया एरिया में भी वाहनों का परिचालन करना होगा . इस मामले को लेकर इससे पहले भी संगठन की तरफ से एरिया कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया था. यहां के महाप्रबंधक के साथ बैठक हुई थी,और यह फैसला हुआ था सांकतोड़िया में वाहनों को लेकर जो नियम लागू है उसी नियम के अनुसार यहां भी वाहनों का परिचालन होगा. वहाँ पाँच साल से भी ज्यादा समय हो गया है लेकिन वाहन चल रहे हैं ,जबकि यहां पर वाहनों का चलने के मियाद खत्म होते ही वाहनों को बिठा दिया जाता है . बीते कुछ महीनों में तकरीबन पन्द्रह वाहनों का टेंडर समय सीमा समाप्त होने को हैं, अब अगर उनको अचानक बैठा दिया गया तो वाहन चालक एवं उनके परिवार का क्या होगा. इसी मांग को लेकर कल वह लोग यहां के महाप्रबंधक से भी मुलाकात करेंगे और अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले समय मे हमलोगों के दवारा एक बड़े आंदोलन करेंगे.


0 टिप्पणियाँ