जामुड़िया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकुल बनर्जी का स्मरण सभा



जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित केंदा फुटबॉल मैदान में जामुड़िया ब्लाक दो तृणमूल कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं लड़ाकू नेता मुकुल बनर्जी का स्मरण सभा का आयोजन मुकुल बनर्जी स्मृति रक्षा कमेटी के द्वारा किया गया.





इस सभा में बड़ी संख्या में जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस के नेता,जन पतिनिधि, विशिष्ट समाजसेवी एवं इलाके के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे. स्मरण सभा के दौरान सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं अतिथियों के द्वारा मुकुल बनर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दिया. मुकुल बनर्जी की याद में एक मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान मौके पर वी शिव दासन दासु ने कहा कि आज हमलोग जिसके स्मरण सभा मे उपस्थित हुए है उनके बारे में जितना भी कहा जाए वह बहुत ही कम होगा. तृणमूल कांग्रेस के लिए इन्होंने हमेशा लड़ाई की है, ओर अपना सारा जीवन इस पार्टी के लिए समर्पित कर दिया था. मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, मुकुल बनर्जी स्मृति रक्षा कमिटी के अध्यक्ष पुतुल बनर्जी के अलावा जिला सभाधिपती सुभद्रा बाऊरी, जिला परिषद सदस्य तापस चक्रवर्ती, बकुल मंडल, ब्लाक दो के अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा,असित मंडल,एमआईसी सुब्रत अधिकारी ,साधन राय, मुकुल बनर्जी स्मृति रक्षा कमेटी के संदीप बनर्जी, जयंतो बैनर्जी आदित्य लाहा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता