आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत सेनरेले रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में शनिवार की देर शाम एक महिला मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद मृत महिला के परिजनों ने चिकित्सा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। स्थिति को बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा परिजनों को सुबह आने को कहा गया।परिजनों की मांग थी कि मरीज की हालत दिन में ठीक था। सभी टेस्ट नॉर्मल आए, तो अचानक मरीज की मौत कैसे हो गई वह डॉक्टर से बात करना चाहते हैं। लेकिन अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि डॉक्टर नहीं है। वे कोलकाता चले गए हैं। इधर आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी मृतक आद्री बाउरी का बेटा कालीपद बाउरी ने बताया कि 1 सप्ताह पहले वे अपनी मां को मधुमेह से कमजोर होने के कारण भर्ती कराए थे। यहां डॉक्टर पृथ्वीराज पात्रा उनके चिकित्सा कर रहे थे। पहले अस्पताल के द्वारा 2 दिन आईसीयू में रखा गया। फिर जनरल बेड में भेज दिया गया। 3 दिन रखने के बाद पुनः उसे आईसीयू में ले जाया गया। इस दौरान चिकित्सक ने सभी टेस्ट करवाए। टेस्ट में सभी रिपोर्ट नॉर्मल आया।चिकित्सक ने दो बोतल खून की मांग की। वह भी उनलोगों ने उपलब्ध करवाया। सभी ठीक होने के बाद आखिर उनकी मां की मृत्यु कैसे हो गई। वे डॉक्टर से बात करना चाहते हैं। लेकिन डॉक्टर सामने नहीं आ रहे। इधर रविवार की सुबह पुनः परिजन अस्पताल परिसर पहुंचे। वहां पर हंगामा किया। जिसके बाद आसनसोल उत्तर थाना पुलिस के उपस्थिति में अस्पताल प्रबंधन ने 2 लाख मुआवजा के साथ अस्पताल में 2 लाख 65 हजार रुपये की बिल हुई थी। उसे भी माफ करने की बात पर सहमति दी। इसको लेकर दोनों पक्ष के बीच लिखित समझौता हुआ। जिसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के द्वारा आज 20 हजार रुपये नकद दिया गया एवं एक 1 लाख 80 हजार रुपये बाद में भुगतान करने की बात कही गई।

0 टिप्पणियाँ