रानीगंज-वार्ड नम्बर 36 के टीडीबी कॉलेज रोड एवं पी एन मालिया रोड के क्रॉसिंग पर शनिवार प्रातः एक पानी टैंकर के चालक ने टैंकर से नियंत्रण खो बैठा, टैंकर व्यवसायी उमाशंकर गुप्ता के दुकान के दीवार पर जा टकराया,इस घटना से कॉलेज जा रहे बाल बाल बचे कई छात्र और व्यक्ति, लेकिन चालक थोड़ा घायल हुआ. एक बड़ी हादसा तो टल गया लेकिन इस दुर्घटना की वजह से पी एन मालिया रोड पर लगभग 5 घंटे तक जाम रहा और कालेज रोड पर आवागमन ठप हो गया.टैंकर चालक तपन ने बताया कि कॉलेज रोड के सड़क का दोनों किनारे इस कदर से टूटा हुआ है कि वाहन अनियंत्रण से हो गया और चक्का फिसल कर नाले के अंदर घुस गई.
स्थानीय बाशिंदा पवन केडिया, राजीव तोदी, टिंकू तोदी, दीपक केडिया आदि लोगों ने बताया कि बरसों से इस रोड की स्थिति खराब है सड़क जर्जर है, आज जो दुर्घटना हुई है इसमें वाहन चालक का कोई दोष नहीं है, बल्कि सड़क का दोष है दूसरी ओर रानीगंज के बोरो प्रभारी दिबेंदु भगत ने कहा की काफी दिनों से इस रोड की स्थिति खराब है यह जानकारी में है . उन्होंने कॉलेज रोड के आसपास लावारिस पड़े पाइप आदि को लेकर कहा जल्द से जल्द इसे यहां से हटाएंगे .त्रिवेणी देवी भालोटीया कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आशीष कुमार दे ने कहा कि कई दफा हम लोगों ने कहा है लेकिन दुख है सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रहा है,इस रास्ते की मरम्मत जितना जरूरी है उतना ही अधिक जरूरी है. इस रास्ते के किनारे लावारिस पड़े पाइप आदि को क्षेत्र से हटाने की कई वर्षों से यहां सड़क किनारे बड़े-बड़े पाइप ऐसे ही बेकार पड़े हुए हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है.


0 टिप्पणियाँ