जामुड़िया-शनिवार को शिल्पाचंल मे होने वाले महा शिवरात्रि को लेकर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के लोग को लेकर प्रशासन की ओर से जामुड़िया थाना के सभागार में सभी शिवरात्रि कमिटीयो को लेकर एक शान्ति कमिटी का बैठक किया गया. इस शान्ति कमिटी बैठक के दौरान मौके पर सीआई सुशान्तो चटर्जी, थाना प्रभारी राहुल देव मंडल ,श्रीपुर फाड़ी प्रभारी शेख रिजाउदिन ,चुरूलिया फाड़ी के प्रभारी विश्वजीत राॅय, केन्दा फाड़ी प्रभारी सुकांत दास ,थाना एसआई एस दास ,एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, प्रदीप मुखर्जी, श्रावणी मण्डल, मृदुल चक्रवर्ती, अब्दुल हाउस ,सुष्मिता बाऊरी ,शेख अशरफ के आलावा भारी संख्या में शिवरात्रि कमिटी के सदस्य गण मौके पर उपस्थित थे.थाना प्रभारी राहुल देव मण्डल ने कहा कि कल से पूरे देश भर मे महा शिवरात्रि पर महादेव की आराधना की जायेगी. इस त्यौहार में जामुड़िया अंचल में किसी तरह कि समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए आज इस बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जामुड़िया थाना क्षेत्र के शिव डांगा, शिवपुर , कुनुस्तोरिया, परसिया, खास केंदा, जामुड़िया हाट तला, एबीफिट, चांदा, नीघा, इकड़ा,नंदी,बीजपुर, मंडलपुर, चिंचुड़िया, चुरुलिया आदि शिव मंदिर कमेटी के सदस्य बैठक में उपस्थित रहे .इस दौरान बैठक में उपस्थित कमेटी के सदस्यों एवं पुलिस अधिकारियों के बीच किस तरफ से शिवरात्रि का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, किसी कमेटी या किसी क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई असुविधा हो इस विषय को पुलिस अधिकारियों के द्वारा बैठक में सुनी गई एवं मुद्दों पर चर्चा की गई .बैठक में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के सभी त्यौहार को शांति पुर्ण तरीके से सम्पन्न किये गए है. इस महा शिवरात्रि को भी एक साथ मिलकर भाई चारे के साथ सम्पन्न करना है.डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगी, ताकि इस माह में होने वाले माध्यमिक परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को कोई असुविधा ना हो. वही जामुड़िया के सर्किल इंस्पेक्टर सुशांतो चटर्जी ने कहा कि कल से होने वाले महा शिवरात्रि त्यौहार को लेकर जामुड़िया थाना हमेशा आप लोगों की सहायता के लिए खड़े है .डीजे ओर शराब पर प्रतिबंध रहेगी. इसके अलावा अगर कोई भी कमिटी को इस पुजा मे किसी प्रकार का कोई भी समस्या हो हमें तुरंत ही जानकारी दे पुलिस की कड़ी वयवस्था रहेगी.


0 टिप्पणियाँ