पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया सांगठनिक बैठक



 जामुड़िया : जैसे जैसे पंचायत चुनाव की नजदीक आती जा रही है, सभी दलो ने तैयारियाँ आरम्भ कर दिया है. इसी क्रम में वार्ड संख्या 10 में पंचायत चुनाव महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निघा भाजपा कार्यालय मैदान में भाजपा की जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक सुनीता कयाल के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की 4 मंडल अध्यक्ष को लेकर एक सांगठनिक बैठक किया गया .इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की जन कार्य परियोजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने कार्य सहित महिला सशक्तिकरण एवं आगामी पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तार से चर्चा किया गया. इस मौके पर सुनीता कयाल ने कहा कि केंद्र सरकार की परियोजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने भाजपा महिला मोर्चा इस बार पंचायत चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी. इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की सरकार के विरुद्ध में महिलाओं को संगठित करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा संगठन के माध्यम से जन जन तक जाएगी .इसके लिए महिला मोर्चा को बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है, इस मौके पर मिथुन माजी, बृजमोहन पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान