दुर्गापुर के भगत सिंह स्टेडियम समीप की घटना
दुर्गापुर: दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम गेट के समीप गुरुवार की देर रात एलपीजी गैस पाईप चोरी करने के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने धावा बोल कर रंगे हाथ चोरों को पकड़ा. एवं पिटाई करती हुई उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. चोरों द्वारा कड़ी पूछताछ के पश्चात चोरी की गई कुछ माल एएसपी गेट समीप लोहे के कांटा से बरामद किया गया. कंपनी की ओर से घटने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. वही पुलिस चोरों को पकड़ कर चोरी की गई कीमती पाइप को बरामद करने में जुट चुकी है. उल्लेखनीय है कि अदानी एवं आईओसीएल कंपनी की ओर से शहर में एलपीजी पाइप बिछाई का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है. इसके तहत कीमती पाइप को गहरे जमीन खोदकर उसमें बिछाया जाता है. इसके लिए शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे कीमती पाइप रखे गए हैं. कंपनी के अधीन काम करने वाली लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अधिकारी एसबी आलम ने बताया कि कीमती पाइपो को भगत सिंह स्टेडियम गेट के बाहर रखे गए थे. 2 दिन पहले पाइपो को गायब होने की सूचना मिली थी. गुरुवार की देर रात कंपनी के कर्मचारियों द्वारा रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई. गुरुवार की देर रात कंपनी के कर्मचारी एवं कुछ अधिकारी अचानक स्टेडियम किस समीप आ धमके, उसी दौरान 4 चोर कीमती पाइप को काट कर रहे थे, कर्मचारियों द्वारा धावा बोलने पर चोरों ने बचाव के लिए पत्थरबाजी करने लगे. जिससे कंपनी अधिकारियों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गया . कर्मचारियों द्वारा चोरों को पकड़ा गया , इस दौरान दो चोर भागने में सफल हो गए, बाकी दो चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई , सिटी सेंटर फाड़ी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं चोरों को पूछताछ करने लगी. चोरी हुई पाइप काफी कीमती है, जिसकी एक मीटर की कीमत चार हजार रुपए है. चोरों ने 4 इंच के 12 मीटर एवं 8 इंच 24 मीटर पाइप की चोरी कर ली है. जिसकी कीमत करीब पांच लाख से अधिक है.पुलिस द्वारा चोरों को पकड़कर पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली है . चोरों को एएसपी गेट के संलग्न बस्ती में ले जाया गया जहां एक लोहे के कांटा से कुछ पाइप पुलिस ने बरामद किया हैं. अभी भी काफी पाईप बरामद नहीं हो सकी है चोरों के अनुसार चोरी की गई पाइप दुर्गापुर के फुलझड़ सहित अवैध लोहे के कांटो में खपाया गया है. घटना की शिकायत थाने में कराई गई है. इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, कंपनी की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जाएगी.

0 टिप्पणियाँ