जामुड़िया : निघा बाज़ार स्थित एमपीआई स्कुल में बीजेएमएम की ओर से आज एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया . इस मौके पर प्रमोद पाठक ने बताया कि आज हमने पश्चिम बर्दवान के बीजेएमएम कार्यकर्ताओं को लेकर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मजदूर संगठन से मजदूरों के हित के लिए क्या करना चाहिए, किस तरह से मजदूर संगठन को मजबूती प्रदान करनी चाहिए जो लोग कारखाना में कार्य करते हैं. उनका ग्रेच्युटी, पीएफ ,ईएसआई एवं पेंशन उन्हें किस तरह से प्राप्त होगा और उसके साथ जो सुख सुविधा है . इसकी जानकारी मजदूरों को देनी होगी, उन मजदूरों के परिवार एवं बच्चों का भविष्य मजदूर संगठन के द्वारा किस तरह से आगे बढ़ेगा, इस वक्त जो कोलियरी घाटे में चल रही है, उसे किस तरह से मुनाफे में लाया जाए, आने वाले समय में हमारे मजदूर संगठन के द्वारा काफी हद प्रशिक्षण तक मजदूरों को लाभ मिलेगा. वहीं बीजेएमएम के अध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि आज पश्चिम बंगाल की जो सरकार है .मजदूरों के हित में कोई काम नहीं कर रही है, पश्चिम बंगाल की सरकार ने लूट मचा रखी है, लोगों की जमीन हड़पी जा रही है, आज जामुड़िया में जितने भी औद्योगिक कारखाने हैं .उन में कार्य करने वाले मजदूरों का शोषण हो रहा है .उन्हें सही समय पर उनकी पगार नहीं मिलती है, उनको आठ घंटे के बजाय बारह घंटे जबरन कार्य करवाया जाता है. इन कारखानों के द्वारा मजदूरों को कोई सुविधा प्राप्त नहीं हो रही है . आज हम बीजेएमएम के मजदूर संगठन के द्वारा हर गांव हर मोहल्ले में प्रशिक्षण देंगे, लोगों में जागरूकता पैदा करेंगे हम यह बताएंगे कि मजदूरों का हक उन्हें मिलना चाहिए. आज के दिन से एमपीआई विद्यालय से हमने आगाज कर दी है ,अभी वर्तमान में जो मजदूर संगठन है. अभी तक मजदूरों को नहीं समझा सके हैं कि उनके हक में क्या-क्या मिलना चाहिए , आज हम बीजेएमएम के मजदूर संगठन के द्वारा जन जन तक आवाज पहुंचाएंगे . केंद्र सरकार के द्वारा जो मजदूरों के लिए नई नई परियोजनाएं आ रही हैं. राज्य सरकार के द्वारा उन्हें प्राप्त नहीं हो पा रही है .हमने जो मजदूर संगठन बनाया है, जो मजदूरों के हित के लिए काम करेगी .इस मौके पर अनुप गोसाई, पशुपतिनाथ मंडल, कृष्णा सिंह , सभापति सिंह ,अमरजीत नोनिया, दीपक दास ,सत्यजीत धीवर, प्रशांतो मुखर्जी, विनय झा राहुल चौबे, शिव बली यादव ,एनके पाण्डेय, रामसवरूप यादव ,धर्मेद्र नोनिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ