आसनसोल : आसनसोल शिल्पांचल में महाशिवरात्रि का त्यौहार काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के प्रत्येक शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिल्पांचल के मशहूर चंद्रचूड़ शिव मंदिर में लाखों लोगों ने जलाभिषेक किया। वहीं बर्नपुर के भूतनाथ मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। आसनसोल रेलपार, बाजार, बर्नपुर, गोपालपुर के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और पार्वती को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर धेमोमैन स्थित मंगला स्थान शिव मंदिर से बाबा भोले की बारात निकाली गई। जो धेमोमैन बाजार ,पांच नंबर होते हुए धेमोमैन कोलयरी शिव मंदिर पहुंची। बरात देखने लायक थी। स्थानीय लड़कों ने शिव, पार्वती, भूत, बेताल नंदी का स्वांग रचा का बरात निकाली। जिसे देखने के लिए काफी भीड़ एकत्रित हुई। हर बार मंगला स्थान शिव मंदिर से बाबा भोले का बरात निकाली जाती है। जो काफी आकर्षक होता है।इस बरात को देखने के लिए स्थानीय नागरिक लालायित रहते हैं। गौरतलब है कि शिव शक्ति डेवलपमेंट कमेटी के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर 24 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर मेला भी लगाया गया है। यहां श्रद्धालु भक्ति के साथ मेला का भी आनंद उठा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तपसी बाबा मंदिर में भाजपा विधायिका अग्निमित्र पालने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक की।

0 टिप्पणियाँ