कल्याण शंकर रॉय मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट में दुर्गापुर अकादमी रहा विनर





रांनीगंज- कोयला खदानों के राष्ट्रीयकरण के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले वामपंथी नेता कामरेड कल्याण शंकर रॉय ने कोयला मजदूरों की दुर्दशा देखी, निजी कोयला खनिकों के उत्पीड़न को केंद्र तक पहुंचाया, उनके शोषण और अत्याचार को देखा . उनकी स्मृति में वन डे वॉलीबॉल टूर्नामेंट रानीगंज के महावीर कोलियरी मैदान में सीआरसोल साहेब कोठी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित किया गया. टूर्नामेंट स्वर्गीय कल्याण शंकर रॉय एवं 1989 में महाबीर कोलियरी खान दुर्घटना में मारे ये 6 श्रमिक सीताराम दुसाद, आनंदी तुरी,झरी बेसरा, बिशु हजाम, पन्नालाल तिवारी और अगनू नोनिया की स्मृति में किया गया. इस टूर्नामेंट में पश्चिम बर्दवान की आठ वॉलीबॉल टीमों ने हिस्सा लिया. अंतिम चरण के खेल में दुर्गापुर वॉलीबॉल अकादमी बनी चैंपियन . उन्होंने दुर्गापुर तानसेन क्लब को दो सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट जीता .इस टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक श्रमिक नेता गोविंद राउत ने बताया कि 33 साल से इस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन की जा रही है. इस खेल में दिवंगत मजदूर नेता कल्याण शंकर रॉय की पत्नी पूर्वी राय, कुनुस्टोरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा,सीपीआई महिला समिति के राज्य सचिव मंजू बोस,यु टी यु सी के महासचिव मनोज दास, कोल इंडिया के पूर्व महाप्रबंधक सह बिहार स्टेट वॉलीबाल के उपाध्यक्ष संजीव कुमार,ईसीएल के पूर्व चिकित्सक के के श्रीवास्तव पार्षद आलोक बोस,श्रमिक नेता सोहराब अली खान, सहित कई अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता