रांनीगंज-आसनसोल नगर निगम के 90 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के कुमार बाजार इलाके के नंदीपाड़ा में पूर्व पार्षद सह अधिवक्ता कृष्णा नंदी के घर बुधवार देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस बारे में जानकारी देते हुए घर की मालकिन और अधिवक्ता तथा पूर्व पार्षद कृष्णा नंदी ने बताया कि आज सुबह जब वह जागी तो देखा कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है, उन्होंने चीखना चिल्लाना शुरू किया एवं परिजनों को फोन किया तो उनके भतीजे ने छत के रास्ते आकर उनके कमरे का दरवाजा खोला.उन्होंने बताया कि उनके घर के दूसरे पुत्र के कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है,आलमारी टूटी हुई है और सारा सामान बिखरा पड़ा है यह देख कर कृष्णा नंदी के होश फाख्ता हो गए. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने उनके घर से तकरीबन ढाई लाख रुपए के सोने के गहने विदेशी कंपनी के कैमरे अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा करीब ₹7000 नकद पर हाथ साफ कर दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी रांनीगंज पुलिस को दी. उनका कहना है कि पुलिस को आने में थोड़ा विलंब हुआ, उसके बाद पुलिस ने आकर घटना की छानबीन शुरू की है. उनको शक है कि किसी जानने वाले ने ही इस घटना को अंजाम दिया है.



0 टिप्पणियाँ