रांनीगंज-रविवार को जनवादी लेखक संघ, रानीगंज ईकाई के ओर से कविता पाठ एवं  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महावीर इलाके के गोपालडांगा में किया गया. इस आयोजन में छात्र-छात्राओं नें बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत में ही बच्चों की हौसला अफजाई हेतु स्थानीय निवासी श्रीमती सुनीता केवट ने गीत प्रस्तुत की गयी,  बाद में बच्चों के साथ- साथ बड़ों ने भी एक से बढकर एक गाने की प्रस्तुति की . दुष्यंत कुमार , प्रेमचंद, हरिवंशराय बच्चन एवं माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित कविताओं का बखुबी पाठ किया. आसपास के इलाकों से आये कुल 150 से भी अधिक बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया.कविता पाठ प्रतियोगिता के पहले विभाग में पहला स्थान प्राप्त किया सोनाली यादव ने, दुसरे स्थान पर रही रिंकी सिंह एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया प्रियांस यादव  एवं कविता पाठ के दूसरे विभाग में पहला स्थान प्राप्त किया प्रियंका बाउरी ने, दुसरे स्थान पर रही हर्शिता कुमारी एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया दिव्यांशी तिवारी, साथ ही गीत प्रस्तुत करने वालों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान के साथ-साथ सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए.इस आयोजन में उपस्थित थे  जितेंद्र नाथ उपाध्याय, देवेन्द्र तिवारी , देवीदास बनर्जी, कर्पूरी ठाकुर, बबलू बाउरी, तेजनारायण साव, सोमेन बाउरी एवं बिरजू यादव सहित अन्य जनवादी लेखक संघ, रानीगंज के सदस्य .