शमशान काली मंदिर का जीर्णोद्धार समारोह हुआ सम्पन्न







रांनीगंज- रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत मेजिया श्मशान काली मंदिर का जीर्णोद्धार कर तीन दिवसीय उद्घटान समारोह शुक्रवार को महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ. इस मौके पर आसनसोल राम कृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज,रांनीगंज के विधायक तापस बनर्जी ,बांग्ला गीतों की गायिका दिशा बनर्जी,रांनीगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद नोनिया, बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान और मेजिया श्मशान काली मंदिर कमेटी के सचिव सिधान मंडल,आसानसोल साउथ ग्रामीण ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष देव नारायण दास सहितअंचल के काफी संख्या में भक्तगण मौजूद थे. इस मौके पर यहां एक कलश यात्रा निकाली गई ,यह कलश यात्रा बल्लभपुर साहेबगंज से निकाली गयी, जो अंचल की परिक्रमा कर मंदिर तक पहुंची. इस समारोह के बारे में जानकारी देते हुए सिधानमंडल ने बताया कि कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तरह नव निर्मित इस मंदिर का उद्घटान का लोगो को काफी समय से इंतजार था,जिसका तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह आरम्भ हुआ. यहां पर निकाली गयी कलश यात्रा में 120 महिलाओं ने कलश ली हुई थी ,जबकि हजारों की तादाद में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए .इसके उपरांत आज रात को कीर्तन, कल दिशा बनर्जी द्वारा बाउल गान होगा और रविवार को खिचड़ी भोग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुमान है कि तकरीबन 15000 लोग खिचड़ी भोग का प्रसाद ग्रहण करेंगे .उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बल्लभपुर ग्राम पंचायत के तमाम लोगों बेलोनिया साहिबगंज नूपुर आदि क्षेत्रों के लोगों का भी भरपूर सहयोग है. उन्होंने मंदिर कमेटी के लोगों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों की वजह से आज सबको यह दिन देखने का अवसर प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने मुक्त हस्त से मंदिर निर्माण में सहयोग किया है, स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज ने माँ काली भक्त रामकृष्ण परमहंस एवं स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला, वहीँ विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि व्यक्ति को अपने दैनिक सभी कार्य के लिए समय मिलता है,पर ईश्वर के पूजा करने में उसे देर होने लगती है,मंदिर में जाने का समय नही मिलता है,जबकि उनके इच्छा के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता है. वहीं पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद नोनिया ने कहा कि यह मंदिर काफी पुराना है और इस मंदिर से यहां के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है .दूरदराज से लोग आकर इस मंदिर में पूजा करते हैं और आज जिस तरह से इस मंदिर का उद्घाटन हुआ वह देखकर मन प्रसन्न हुआ. बांग्ला फिल्मों की गायिका दिशा बनर्जी ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनको बहुत अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा कि इस मंदिर में मां काली कि जो प्रतिमा है वह दक्षिणा काली की तरफ से बनाई गई है . उन्होंने कहा कि सभी को इस मंदिर में आकर मां के दर्शन करने चाहिए और मां का आशीर्वाद लेना चाहिए वही मंदिर कमेटी के सदस्य विभास गांगुली ने कहा कि जिस तरह से श्रद्धालुओं का हुजूम आज उमड़ा था उसे देखकर काफी अच्छा लगा उनको लगा कि मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा जो मेहनत की गई थी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा