रांनीगंज -रानीगंज में रविवार को मोरिश कंपनी नामक आसनसोल के एक ब्रेड कंपनी की दो गाडियों को रोककर कंपनी के 54 हाकरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के मारवाड़ी सनातन विद्यालय के निकट पावरोटी सप्लाई करने वाले इन गाड़ियों को रोका गया, दरअसल आसनसोल के ब्रेड कंपनी मौरिस ने हाल ही में कंपनी के दाम में परिवर्तन किया है,जबकि पावरोटी बेचने वाले हॉकरों का कहना है कि कंपनी दुकानदारों को सीधे कंपनी की तरफ से माल की सप्लाई कर रहे है, ब
हॉकर के जरिए ब्रेड के सप्लाई नहीं होगी ,इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि वह जिन दुकानदारों को सीधे ब्रेड की आपूर्ति करेंगे जरूरत पड़ने पर और ब्रेड को वापस भी लिया जाएगा लेकिन जिन ब्रेडों की आपूर्ति हॉकर के माध्यम से होगा उनको वापस नहीं लिया जाएगा ,वहीं जहां पूरे राज्य में ब्रेड की कीमत ₹2 बढ़ाई गई है इस कंपनी ने अपने ब्रेड में ₹5 का इजाफा किया है.इन मुद्दों म के खिलाफ बीते कई दिनों से रानीगंज में मौरिश ब्रेड कंपनी के हॉकर आंदोलन कर रहे हैं. रविवार को भी जब आसनसोल से कंपनी के मैनेजर दो गाड़ियों को लेकर रानीगंज पहुंचे तो इन हॉकरों ने उन गाड़ियों को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे. हॉकर, इलियास, संतु, राजेश ,सोहराब, लखन पंडित बबलू ने कहा कि बीते 22 सालों से वह इस कंपनी के लिए यहां पर दुकानदारों को ब्रेड के आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन अचानक आज कंपनी ने अपने नीति में परिवर्तन ला दिया है और कहने लगे हैं कि वह सीधे दुकानदारों को ब्रेड सप्लाई करेंगे और हाकर के जरिए जब दुकानदारों को ब्रेड दिए जाएंगे तो उन्हें वापस नहीं लिए जाएंगे, लेकिन जो ब्रेड कंपनी दुकानदारों को देगी जरूरत पड़ने पर उनको बदल दिया जाएगा इससे उनके व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है. वहीं कीमतों में भी ₹5 का इजाफा किया गया है जबकि अन्य कंपनियों द्वारा ₹2 ही बनाए गए हैं .इनका साफ कहना था कि इनका पूरा परिवार इसी व्यवसाय पर आधारित है आज अगर उनके साथ कंपनी इस तरह का व्यवहार करती है तो आने वाले समय में रानीगंज में मोरिश कंपनी के ब्रेड की बिक्री बंद कर देंगे. दूसरी तरफ रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी उपाध्यक्ष संजय भालोटीया ने कहा कि पार्टी इन हाकरों के साथ है . कई दिनों से कंपनी इन को परेशान कर रही है लेकिन इनकी जो मांगे हैं वह जायज है. इसीलिए जब इन लोगों ने पार्टी कार्यालय में संपर्क किया तो पार्टी की तरफ से यह कहा गया कि पार्टी इनकी मांगों का समर्थन करती है और टीएमसी कभी भी किसी मेहनतकश इंसान के साथ अन्याय नहीं होने देगी.



0 टिप्पणियाँ