रांनीगंज-काम पर जाते समय रेलवे गेटमैन का शव रहस्यमय तरीके से सड़क किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना अंडाल थाना क्षेत्र के धंडाडीह गांव में मंगलवार रात को हुई. रात में गांव के लोगों ने उस व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देखा और इसकी सूचना अंडाल थाने की पुलिस को दी.पुलिस ने पहुंचकर शव को बरामद किया. घटना के संबंध में ज्ञात हुआ है कि माधवपुर कोलियरी निवासी 35 वर्षीय टार्जन मरांडी मंगलवार को पूर्व रेलवे के ग्रुप डी में गेटमैन का काम करने के लिए तपसी जा रहे थे. इसी बीच रहस्यमय तरीके से उनका शव धंडा डीह इलाके में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने मामला देखा तो घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी और पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. मौत कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

0 टिप्पणियाँ