महावीर के ग्वाला पाड़ा इलाके में हुई चोरी




रानीगंज-रानीगंज के वार्ड संख्या 37 अंतर्गत महावीर इलाके के ग्वाला पाड़ा में बीते रात हुई चोरी की घटना से इलाके में आतंक फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक रामकुमार यादव के घर पर परिवार वालों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोर घर में घुस कर कुछ सामान और ₹6000 नगद चुरा कर ले गए. रामकुमार यादव ने बताया कि चोर खपरैल की छत के रास्ते उनके घर पर घुसे और पूरी चोरी की घटना को अंजाम दिया, जब वह घर आए तो उन्होंने पाया कि उनके घर की सारी चीजें यहां-वहां बिखरी पड़ी हैं, और पैसे भी चोरी हो गए जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घर के अच्छे से छानबीन कर मामले की जांच शुरू कर दी है, और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी करने वाले बदमाशों को पकड़ लेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता