अजय एवं रुस्तम मेमोरियल ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में झांझरा इलेवन ने आसनसोल अंजर इलेवन को पराजित किया



  रानीगंज : जेके नगर लाइन पर मंदिर मस्जिद मैदान में सोमवार को अजय एवं रुस्तम मेमोरियल ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल आयोजित खेला गया. इस दौरान कमेटी के द्वारा स्वर्गीय अजय एवं रुस्तम के फोटो पर फूल माला देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गया. गत 16 जनवरी से इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था जिसमें पूरे जिले के सर्वश्रेष्ठ 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. सोमवार को फाइनल मुकाबला झांझरा इलेवन एवं आसनसोल अंजर इलेवन के बीच खेला गया .जिम में पहले बल्लेबाजी करते हुए झांझरा इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 142 रन बनाए, वहीं दूसरी तरफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी आसनसोल अंजर एलेवन ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी. 8 रन से झांझरा इलेवन ने मैच जीत लिया. विजेता झांझरा इलेवन टीम को 25 हजार का चेक और ट्रॉफी प्रदान किया गया, वहीं उपविजेता आसनसोल अंजर इलेवन को 15 का चेक एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया . ऑफ द मैच झांझरा इलेवन के राजा खान और मैन ऑफ द सीरीज आसनसोल अंजर इलेवन के मोहम्मद रियाज को प्रदान किया गया. इस मौके पर रानीगंज पंचायत समिति के उपसभापति देवराज मिश्रा, निमचा कोलियरी केकेएससी अध्यक्ष सह समाजसेवी अर्जुन सिंह, दक्षिण ग्रामीण की उपाध्यक्ष संजीत मुखर्जी, जेके नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद , मुख्य आयोजक कर्ता सफीक अंसारी तनवीर अख्तर सोनू प्रसाद अरविंद पंडित, मुख्य अतिथि राजेश बर्मन, दिलीप कुमार सिंह , गरीब पासवान, प्रमोद कुमार दुबे, मन्ना राय, अनिल पंडित आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.इस मोके पर समाजसेवी अर्जुन सिंह ने कहा कि खेल युवाओं को सहयोग,समर्पण,अनुशासन व मैत्री भाव का संदेश देते हैं. खेलों से समूह में कार्य करने की भावना विकसित होती है, जो व्यक्ति के जीवन पर्यंत काम आती है.ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है,आवश्यकता उन्हें उचित मंच प्रदान करने की है.ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल प्रतिभाओं के विकास में सहायक होता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा