जामुड़िया : ईसीएल के श्रीपुर एरिया क्षेत्र के निघा एवं शिव डांगा एसएसआइ कोलियरी में बुधवार से श्रीपुर एरिया को सातग्राम में विलय करने के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया गया . श्रीपुर एरिया क्षेत्र के सभी यूनिट में संयुक्त संग्राम समिति (जैक) के बैनर तले यह आंदोलन किया गया .इस आंदोलन के बारे जानकारी देते हुए मंगल पांडे ने कहा कि श्रीपुर एरिया का एक अपना इतिहास रहा है .श्रीपुर एरिया में अभी भी पचास लाख मीट्रिक टन कोयला का भंडार है, लेकिन ईसीएल प्रबंधन साजिश के तहत श्रीपुर एरिया को सातग्राम एरिया में विलय करने की साजिश रची है ,जिसे जेसीसी के नेतृत्व में बनी आठ ट्रेड यूनियनों की संगठन श्रीपुर एरिया बचाओ संयुक्त संग्राम समिति इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. यही कारण है कि जैक की ओर से पिछले 7 फरवरी से प्रतिदिन शिव डांगा निंघा,भनोड़ा काली पहाडी, एसएसआई कोलियरी सहित सभी यूनिट में लगातार आंदोलन किया जा रहा है ,ताकि ईसीएल प्रबंधन ट्रेड यूनियनों की ताकत को पहचान कर विलय प्रक्रिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर ट्रेड यूनियनों के नेतृत्व के सामने अपनी बात रखे नही तो लगातार आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगामी 15 फरवरी को श्रीपुर एरिया बचाओ संयुक्त संग्राम समिति के बैनर तले श्रीपुर एरिया कार्यालय का घेराव किया जाएगा. दोनों कोलियरी के आंदोलन में जेसीसीआई के सदस्य रमनिका मंडल, प्रमोद पाठक,शीतल चक्रवर्ती, नारायण साव, विनय झा ,बिजय सिंह ,किशोर थोर, राजेन्द्र यादव, अजगर अली खान, सियाराम साव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ