किराएदार को घर खाली कराए जाने को लेकर मारपीट करने कर घायल करने का आरोप






 रानीगंज- क्या घर के किरायेदारों से छुटकारा पाने के लिए रात के अंधेरे में बांस से हमला किया गया ? रानीगंज के एनएसबी रोड शांति पेट्रोल पंप के समीप वर्षों से रहने वाले भास्कर त्रिवेदी,नवीन पटेल,संजय त्रिवेदी ने मकान मालिक द्वारा कुछ युवकों को लेकर हमला करने का आरोप लगाया है. भास्कर त्रिवेदी के पुत्र हंसराज त्रिवेदी ने बताया कि वह और उसके एक मित्र।राम उपाध्याय रात में घर के अंदर बैठे थे, इस दौरान घर के मालिक लोकेश बजाज कई युवकों को लेकर उनके घर के सामने का दरवाजा तोड़ दिया, घर में घुस गए और उन पर सात या आठ लोगों ने बांस से हमला किया. इस घटना में राम उपाध्याय के सिर पर गंभीर चोट लगी,उसे रानीगंज के आलूगोडीआ स्तिथ सरकारी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सक करवाकर देर रात रानीगंज थाने पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस हमले के कारणों की जांच कर रही है. राम उपाध्याय ने बताया कि कल रात को अचानक कई लोग नशे की हालत में आए और गेट तोड़कर उनकी और उनके दोस्त हंसराज की लाठी डंडों से पिटाई की. उन्होंने बताया कि लोकेश बजाज ने एक रेस्टोरेंट खोला है उसके कर्मचारियों को लेकर नशे की हालत में लाठी डंडों से हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे में घटना की तस्वीरें कैद हुई हैं.वहीं भास्कर त्रिवेदी एवं संजय त्रिवेदी ने बताया के व्यवसायी नवीन पटेल।सह वह तीनो परिवार लगभग 75 वर्षो से वहां रह रहे है.मकान मालिक उनलोगों को जबरन निकालने चाह रहे है,जबकि इस विषय को लेकर अदालत में मामला भी चल रही रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता