एमएसएमई के पंजीकरण का जागरूकता शिविर





रानीगंज-रानीगंज पंचायत समिति के सभागार में दुर्गापुर स्थित जिला शिल्प केंद्र द्वारा उद्यम एवं जे ई एम पंजीकरण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. विभाग की तरफ से इकोनामिक इन्वेस्टिगेशन प्रबंधक प्रदीपता पाल, आइ डि यो रिंकू कर्मकार, सौरभ कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए ‌. शिविर को संबोधित करते हुए पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया ने कहा कि इस तरह के शिविर में लोगों को लाभ लेने की जरूरत है. सरकारी कार्यालयों में चक्कर ना लगाकर काफी आसानी से इस कैंप में एमएसएमई का पंजीकरण करवा सकते हैं एवं विभिन्न उद्योगों के लिए लाभ ले सकते हैं.संयोजक इंडियन काउंसिल ऑफ स्मॉल इंडस्ट्री के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप भालोटीया ने बताया कि इस शिविर का आयोजन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों की सुविधा के लिए किया गया है, जिससे वह आगे चलकर अपनी उद्योगों को स्थापित कर सकते हैं एवं विभिन्न सरकारी विभागों एवं बड़े निजी उद्योगों की खरीद प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने इस योजना से संबंधित अन्य कई लाभों के बारे में उपस्थित लोगों से जानकारी साझा की.उन्होंने कहा कि सरकार को बेरोजगारों के लिए 50 लाख रुपया तक अपना उद्यम शुरू करने की योजना के बारे में एवं बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट द्वारा छोटे छोटे उद्योगों द्वारा विभिन्न उत्पादों एवं उनके द्वारा किए जा रहे सहायक उपायों के बारे में बताया . शिविर में बिजनेस डेवलपमेंट विभाग के सौरभ मुखर्जी ने एमएसएमई की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर