जामुड़िया - बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 6 स्थित बेनाली असदाकिया असरफीया इजहरउल उल उलमा सोसायटी मदरसा में बेनाली युवा समाज की और से गुरुवार को एक स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया .इस जाँच शिविर में रक्त ग्रूप जाँच, सुगर, ईसीजी एवं किडनी से संबंधित रोगों की जाँच किया गया. इसके साथ ही साथ रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया. जिसमें 25 युनिट रक्त संग्रह किया गया. यह रक्त संग्रह दुर्गापुर सनाका, आनंद लोक अस्पताल ओर अखल पुर स्वास्थ्य केन्द्र के डाँक्टरो दवारा किया गया, जिसका लाभ सैकड़ो गरीब लोगों ने इस शिविर मे पहुँच कर इसका लाभ उठाया. इस दौरान कुछ जरूरत मंद महिलाओं को साड़ी ओर पुरूषो को लुंगी वितरण किया गया.
इस मौके पर इस संस्था के चेयरमैन वाईजुल हक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ,जिसका लाभ सभी धर्मो के लोगो ने बढ़ चढ़ कर उठाया . यह जो मदरसा है इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जो गरीब बच्चे है उन्हे अच्छी शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चो के लिए अच्छी भोजन ओर समय समय उन्हे वस्त्र भी दिया जाता है .यह कार्यक्रम में लाखो रूपये खर्च कर इस तरह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. मौके पर हाजी काजी गैरूल डाक्टर, काजी जसीम, टिके साहा, दिप्ती गुहा, बिकास राऊत, ऊतम कुमार मायती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.










0 टिप्पणियाँ