गहरा कुहासा के कारण वाहन चालकों को हुई परेशानी



 रानीगंज- अब सर्दी के जाने और गर्मी के आने की दस्तक सुनाई दे रही है. मौसम के बदलते मिजाज के साथ बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे तक एकाएक रानीगंज कोयलांचल में धुंध जैसा कोहरा दिखा. कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र जैसे काले बादल में डूब गया हो, स्थिति इतनी ज्यादा खराब थी की आसपास के लोग भी नहीं दिख रहे थे. रानीगंज रोबिन सेन स्टेडियम में व्यायाम एवं मॉर्निंग वॉक करने वाले कौशल कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार का दृश्य ठंड के दिनों में आम है ,लेकिन फरवरी के अंत में इस प्रकार का कोहरा पहली बार देखने को मिला है. डॉक्टर आर पी अग्रवाल ने कहा इस प्रकार का वातावरण में कोहरा के साथ कालापन का होना अच्छी बात नहीं है, वैसे तो ठंड के दिनों का जो कोहरा कुहासा होता है, उससे कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन जिस प्रकार से आज का काले कोहरा को देखा गया. इससे श्वास कष्ट हो सकता है. जहां तक अनुमान है, आसपास के कल कारखाने एवं कोयला धूल आदि का मिश्रण इस में था, जो काफी नुकसान कर सकता है. उन्होंने कहा कि इस अंचल के लोगों में हृदय रोग दमा खांसी होने का एक कारण है इस इलाके का प्रदूषण.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता