रांनीगंज के पीर बाबा के उर्स में जुट रही है श्रद्धालुओं की भीड़






  रांनीगंज-रानीगंज के हुजूर गौसे बंगाला का उर्स मुबारक चल रहा है .भारी संख्या में श्रद्धालु यहां अपने मन की मुराद पूरी करने के लिए जुट रहे हैं. बाबा के दरबार में आकर उनकी मुरादें पूरी भी हो रही है. इसके साथ ही यहां पर जो मेला चल रहा है उसका भी लोग सपरिवार आकर आनंद उठा रहे हैं. ज्ञात हो कि यह मेला रानीगंज का एक ऐतिहासिक मेला है .बीते लंबे समय से यहां पर यह मेला आयोजित किया जाता रहा है ,जिसमें रानीगंज ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों यहां तक कि दूसरे देशों से भी लोग आकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं, और मेले का आनंद उठाते हैं .लोगों का मानना है कि यहां आकर बाबा का आशीर्वाद लेने से उनकी हर दुख तकलीफ समस्या का समाधान हो जाता है .यही कारण है कि रोजाना यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं .इस मौके पर यहां जो मेला लगता है .वहां भी विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं. विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनका बच्चे आनंद उठा रहे हैं .इसके अलावा विभिन्न प्रकार के खिलौनों की दुकानें भी यहां पर लगाई गई हैं. जहां पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है. यहां जो दुकानें खोले गए हैं. यहां पर लोगों के लिए हर छोटी बड़ी जरूरत के सामान उपलब्ध है. बाबा के दरबार में जाने से पहले श्रद्धालु सिरनी चादर गुलाब तथा अन्य सामग्री लेते हैं और बाबा के दरबार में चढ़ाते हैं .यहां और भी कई सामान है. जो लोग शौक से खरीदते हैं यहां पर मौत का कुआं भी बनाया गया है .जहां पर लोग बड़े चाव से आते हैं और इसका आनंद उठाते हैं. मेला में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इस वजह से मजार कमेटी की तरफ से 3 वॉलिंटियर कार्यालय भी बनाए गए हैं. जहां 1000 से भी ज्यादा सुरक्षा सेवक रहते हैं, और आने जाने वाले लोगों की समस्याओं का ख्याल रखते हैं. यहां पर मेडिकल कैंप लगाया गया है. अगर किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी हुई तो उनका इलाज यहां पर मिलता है .इसके अलावा यहां पर पुलिस कैंप और दमकल की तरफ से भी कैंप लगाए गए हैं .इस मेले की खूबसूरती यही है कि यहां पर सभी धर्मों के लोग आकर जुटते हैं और बाबा का आशीर्वाद लेते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता