सालानपुर-सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर हिंदुस्तान केबल्स क्षेत्र में चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात बिचाली(भूसा) लदी ट्रक में भीषण आग लग गई जिसमें ट्रक भी रख में तब्दील हो गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार करीब रात 12 बजे के करीब एक ट्रक भारी मात्रा में बिचाली लाद कर चित्तरंजन की ओर जा रहा था, जिसमें रूपनारायणपुर स्टेट बैंक के सामने ही कुछ लोगो ने ट्रक में लदे बिचाली में आग की लपटें देखी जो धीरे धीरे विकराल रूप धारण करने लगा, ट्रक रूपनारायणपुर डीएभी स्कूल के समीप सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। जिससे तेजी आग फैलने लगा कुछ समय मे घटना में ट्रक धु धु कर जल कर राख हो गया। वही घटना के समय रूपनारायणपुर क्षेत्र में बिधुत की लोड शेडिंग बताया जा रहा है। घटना की सूचना पा कर मौके पर सालानपुर थाना की रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। वही सूत्रों के मुताबिक दमकल के पहुँचने से पहले ही ट्रक जलकर राख हो गया। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना में किसी की जान नहीं गई और ट्रक चालक सुरक्षित है। घटना के बिषय में पुलिस एंव फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जांच कर रही है, हालांकि यह आशंका जताई जा रही है कि ट्रक में लदे बिचाली बिधुत के तारों से छू गई होगी जिससे बिचाली में आग लग गई होगी।

0 टिप्पणियाँ