केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के काफिले पर हमला के विरोध में हीरापुर थाना पर भाजपा का प्रदर्शन





आसनसोल : कूचबिहार जिला के बुरारीहाट इलाके में केंद्रीय राज्य गृहमंत्री निसिथ प्रमाणिकके काफिले पर हमले के खिलाफ आसनसोल दक्षिण विधानसभा  सभी मंडल भाजपा कमेटियों द्वारा   हीरापुर पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा नेता पवन सिंह संपा रॉय, पंकज दास, पार्थ सारथी दास, प्रशांत चक्रवर्ती, संध्या दास और कई अन्य उपस्थित थे। इस दौरान पवन सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। आम भाजपा कार्यकर्ता की बात ही छोड़िए। यहां केंद्रीय राज्य गृह मंत्री के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडा वाहिनी हमला कर रही हैं। आम जनता कितनी सुरक्षित है। इससे ही पता चलता है। जनता देख रही है कि तृणमूल के शासनकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर कितना अत्याचार किया जा रहा है। यहां लोकतंत्र बचेगा या नहीं, महिलाएं सुरक्षित रहेगी या नहीं, लोग अपने पसंदीदा पार्टी को निष्पक्षता के साथ वोट डाल सकते हैं या नहीं। यह बंगाल की जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण विषय हो गया है। उन्होंने कहा की बंगाल में लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा संघर्ष करती रहेगी। इसीलिए आज पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रदर्शन कर रही है। हांलाकी मध्यमिक बोर्ड का परीक्षा चल रहा है। इसलिए हम लोग माइक का प्रयोग नहीं कर रहे हैं लेकिन विरोध अवश्य जताएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता