जामुड़िया - कुनुस्टोरिया के उसी तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में फिर से तृणमूल कांग्रेस के कर्मी शेख ओकेश अहमद के द्वारा तृणमूल का झंडा फहराया गया.ज्ञात हो कि तृणमूल कांग्रेस का झंडा बुधवार को तपसी इलाके के कुनुस्टोरिया कोलियरी स्थित तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय से हटाकर पार्टी कार्यालय में ताला जड़ दिया गया . पार्टी के झंडे को उस कार्यलय से शेख ओकेश अहमद दवारा हैं हटा दिया गया था .गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक दो के अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने पार्टी कार्यालय पहुंचे. इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक दो के सभापति के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस का झंडा फहराया गया ओर उसी पार्टी कार्यालय को फिर से स्थापित किया गया.इस दौरान तपसी अंचल के पूर्व सभापति मंनजय चटर्जी, तपसी पंचायत के प्रधान सुशांत गोप, जगन्नाथ सेठ, असीत मंडल, बुधन रुईदास, पंचायत सदस्य ईद मोहम्मद परवेज हुसैन के अलावा तृणमूल कांग्रेस समर्थक पार्टी कार्यालय के समक्षय उपस्थित थे. इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य असित मंडल ने कहा कि हमलोगो को एक छोटा सा भूल हुआ था इस घर लेकर कल आपस मे ही वाद विवाद हो गया था. 2021 के विधानसभा चुनाव में इस गैरेज को तृणमूल कांग्रेस का कार्यलय बनाया गया था अब इतना दिन बीत गया है तो इस गैरेज को साफ सफाई कर उसमें फिर से।ल संग़ठन का कार्य करेंगे लेकिन कल किसी को जानकारी दिये बगैर शेख ओकेश अहमद इस गैरेज से झंडा खोलकर ओर उसमे ताला जड़ दिया था, लेकिन हम सब एक साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थे ओर रहेंगे.


0 टिप्पणियाँ