मुख्यमंत्री द्वारा किये गये 911परियोजना के वर्चुअल उद्घाटन में हिस्सा लेने रांनीगंज पहुंचे मंत्री मलय घटक






 रांनीगंज-राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को हावड़ा के पांचला मोड़ में विभिन्न परियोजनाओं के लिए पहल करते हुए राज्य सरकार की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने हावड़ा जिले ही नहीं बल्कि राज्य के 15 जिलों में 911 परियोजनाओं का उद्घाटन किया. जिस पर 2951 करोड़ 21 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन परियोजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन किया . उसी कार्यक्रम के तहत पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज के बीडीओ कार्यालय में एक विशेष वर्चुअल बैठक हुई. जहां राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक, जिला शासक एस अरुण प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी , महकमा शासक अभिज्ञान पांजा, रानीगंज के बीडीओ अभीक बनर्जी, पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद नोनिया आदि मौजूद रहे. पश्चिम बंगाल के 15 जिलों के साथ पश्चिम बर्दवान जिले में 8 परियोजनाओं के लिए 42 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत आएगी.रानीगंज के दो प्रोजेक्ट में से एक रानीगंज के सियारसोल क्षेत्र स्थित रानीगंज गर्ल्स हाई स्कूल का है, जिसे मंच एवं शेड के लिए योजना विभाग द्वारा 10 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. इसी प्रकार रांनीगंज ग्रामीण क्षेत्र के जेमेरी ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन का उद्घाटन पूर्ण हो गया है, कम्युनिटी हॉल को बनाने में 20 लाख रुपए खर्च किए जाने की बात कही जा रही है. साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं भी हैं. उन योजनाओं के लाभार्थीयों को सेवाएं ठीक से देने के लिए गणमान्य अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के दस्तावेज लाभार्थीयों को सौंपा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली